Friday, June 10, 2011

मुंह में 93 पेंसिल घुसाकर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड - Dainik Baskar


मुंह में 93 पेंसिल घुसाकर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड




Source: bhaskar news
12:35 (12/02/11)




मुंबई। आदमी प्रसिद्ध होने के लिए क्या-क्या नहीं करता। अब देखिये न, मुंबई के रहने वाले दिनेश उपाध्याय ने अपने मुंह में एक साथ 93 पेंसिल घुसाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड ही बना डाला। ऐसा करके उन्होंने अमेरिका के टोड डेफेजियो का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।



आपको याद दिला दें कि अमेरिका के टोड डेफेजियो ने अपने मुंह में 70 पेंसिल्स घुसाई थीं। उसने यह रिकॉर्ड 13 सितंबर 2010 को बनाया था। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए पूरी पेंसिल को कम से कम 5 सेकेंड तक मुंह में रखना होता है। इसके लिए रबर बैंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी होती है कि पेंसिल को बिना किसी बाहरी सपोर्ट के मुंह में रखना होता है। वाकई में अद्भूत काम किया है दिनेश ने।

http://www.bhaskar.com/article/MH-man-make-world-ricord-1843880.html


No comments:

Post a Comment